पटना :- नंबर बढ़ाने के नाम पर प्राचार्य बच्ची के साथ करता था दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई मृत्युदंड की सजा
बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ इलाके के एक स्कूल के प्राचार्य को कोर्ट ने मृत्युदंड की सजा सुनाई है। शिक्षक की गरिमा को कलंकित करने वाले इस दरिंदे नंबर बढ़ाने के नाम पर पांचवीं कक्षा की छात्रा से कई बार दुष्कर्म किया था। इस कृत्य में मददगार बने सहायक शिक्षक को भी कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।
यह मामला सितंबर 2018 में सामने आया था। करीब ढाई साल में पीड़िता को इंसाफ मिला। पटना की कोर्ट ने न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य राज सिंघानिया उर्फ अरविंद कुमार ने 11 साल की पीड़ित छात्रा से एक महीने तक दुष्कर्म किया था। उसके साथ देने वाले सहायक शिक्षक अभिषेक को भी कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। 12 फरवरी को दोनों आरोपियों को कोर्ट ने दोषी करार दिया था। सोमवार को उन्हें सजा सुनाई गई। सहायक शिक्षक अभिषेक दिव्यांग है।
साभार :- अमर उजाला
Comments are closed.