बिहार के प्रमुख विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जेल से रिहाई के लिए अभी और इंतजार करना होगा। समर्थकों की प्रार्थना के बीच चारा घोटाले के एक मामले में सजा काट रहे लालू यादव को अभी जेल में ही रहना होगा। झारखंड की रांची कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई पूरी हो गई। मामले में लालू को जमानत नहीं दी गई है। आधी सजा पूरी करने की दलील कोर्ट ने नहीं मानी। अब दो महीने बाद सुनवाई होगी।
लालू प्रसाद यादव ने चारा घोटाला मामले में करीब 28 महीने से जेल में बंद हैं। कुछ दिन पहले हुई सुनवाई के दौरान झारखंड हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद की याचिका 19 फरवरी तक टाल दी थी। आज इस पर सुनवाई हुई। और आज भी लालू को जमानत नहीं पाई है। लालू और उनके समर्थकों को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है।
Comments are closed.