मध्य अफ्रीकी देश कांगो में सोमवार को यूएन के खाद्यान्न कार्यक्रम से जुड़े एक दल पर विद्रोहियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। इसमें कांगो में पदस्थ इटली के राजदूत, एक इतालवी पुलिस अधिकारी एवं उनके वाहन चालक की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब वे कांगो के उस इलाके की यात्रा कर रहे थे, जो अनेक विद्रोही समूहों का गढ़ है।
वारदात कांगो की के शहर गोमा से कुछ किमी. दूर पर हुई। अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि हमला किसने किया। अभी तक हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। विदेश मंत्रालय के अनुसार ल्यूका एंतानसियो संयुक्त राष्ट्र के एक मिशन के संबंध में जा रहे थे। तभी यह हमला किया गया। कांगो में आतंकियों के एक दर्जन से ज्यादा सशस्त्र ग्रुप सक्रिय हैं। जो विरुंगा, रवांडा और यूगांडा में सक्रिय रहते हैं। पिछले महीने ही घात लगाकर इन आतंकियों ने छह लोगों की हत्या कर दी थी।