बिहार में कटिहार जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। ट्रक और स्कार्पियो की जबरदस्त टक्कर में छह यात्रियों की मौत हो गई।
इस हादसे में स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में स्कार्पियो में सवार 10 लोगों में 6 की मौत हो गई जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हैं। स्कार्पियो में सवार लोग शादी के लिए लड़का देखकर कटिहार फुलवरिया से समस्तीपुर के रोसड़ा लौट रहे थे। हादसे में मरने वाले सभी रोसड़ा के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक कुर्सेला थानाक्षेत्र के कोसी सड़क पुल NH-31 पर यह हादसा हुआ है।
घटना की वजह अनियंत्रित तेज रफ्तार बतायी जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंचा और आगे की कार्रवाई में जुटा है। हालांकि अब तक प्रशासनिक स्तर पर इसका कारण साफ नहीं हो सका है। पिछले दो दिनों से लगातार एनएच 31 पर बड़ी सड़क दुर्घटना को लेकर पूरे इलाके में डर का माहौल है।