फरवरी आते ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। महीने के अंतिम दिनों में गर्मी ने घर में पंखे तक चलवा दिए हैं। 27 दिनों का औसत न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री तक दर्ज किया गया है। यह सामान्य औसत तापमान से 3.8 डिग्री अधिक है।
वहीं, न्यूनतम तापमान अब रिकॉर्ड बनाने की ओर है। यह इतिहास में दूसरा सबसे गर्म फरवरी का माह है। इस वर्ष फरवरी में छह दिन ऐसे रहे जब दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।
रांची में अधिकतम तापमान 31 डिग्री के पार चला गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। बिहार में अधिकांश शहरों में गर्मी ने फरवरी के पिछले सभी रिकॉर्डों को तोड़ा है पटना, गया समेत कई शहरों ने फरवरी में पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक अधिकतम तापामान दर्ज किया। पटना भी अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा है।
Comments are closed.