राज्य के जिन स्कूलों में भी 500 से अधिक किताबें हैं, वहां लाइब्रेरियन की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। यह परीक्षा पास करने वाले ही लाइब्रेरियन के पदों के पात्र उम्मीदवार होंगे। अगले शैक्षणिक सत्र से पहले नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। विधानपरिषद में शनिवार को शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सदस्य संजीव श्याम सिंह के तारांकित प्रश्न का जवाब देते हुए यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा है कि प्रदेश के उच्च माध्यमिक स्कूलों और अंगीभूत कॉलेजों में पुस्तकालयाध्यक्ष की नियुक्ति जल्द होगी। सरकार इसकी प्रक्रिया शुरू कर रही है. प्रदेश के 893 उच्च विद्यालय और लगभग 300 कॉलेजों में ये व्यवस्था की जाएगी। बिहार के 1200 हाईस्कूल और कॉलेज में लाइब्रेरियन की नियुक्ति होने वाली है। नौकरी की पूरी प्रक्रिया BSSC के माध्यम से की जाएगी।
सरकार के द्वारा पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा के लिए नियमावली तैयार कराया जा रहा है। वहीं अब बिहार के उत्क्रमित स्कूलों में प्रधानाध्यापक की नियुक्ति भी केंद्रीय विद्यालय के तर्ज पर होंगे। सरकार इस बहाली के लिए भी नयी नीति तैयार कर रही है।
Comments are closed.