न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले यात्रियों की एंट्री पर लगाई रोक, कोरोना के बढ़ते केस के कारण लिया गया फैसला
न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले यात्रियों की एंट्री पर रोक लगा दी है। गुरुवार को न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने इस अस्थायी रोक का ऐलान किया है। जेसिंडा अर्डर्न ने कहा कि 11 अप्रैल से भारत से आने वाले लोगों की एंट्री पर रोक होगी। कोरोना केसों में तेजी से हो रहे इजाफे के चलते न्यूजीलैंड ने यह फैसला लिया है। इससे पहले भी न्यूजीलैंड कई अन्य देशों के यात्रियों की एंट्री पर रोक लगा चुका है।
भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने पर अब वैक्सीन की दुनियाभर में आपूर्ति पर भी संकट मंडराने लगा है। संयुक्त राष्ट्र समर्थित कार्यक्रम ने एक भारतीय टीका निर्माता से नौ करोड़ खुराक की आपूर्ति मिलने में देरी का ऐलान किया है, जो कम और मध्यम आय वाले देशों को महामारी से लड़ने के लिए महत्वाकांक्षी टीके की आपूर्ति की दिशा में बड़ा झटका है।
इससे पहले भी न्यूजीलैंड कई अन्य देशों के यात्रियों की एंट्री पर रोक लगा चुका है। पहले भी न्यूजीलैंड ने भारतीयों की एंट्री पर रोक का फैसला लिया था, लेकिन फिर उस फैसले को वापस ले लिया गया था। अब एक बार फिर से नई लहर के चलते यह फैसला लिया गया है। यह रोक 11 अप्रैल को शाम 4 बजे से 28 अप्रैल तक लागू रहेगी।