रोनाल्डो ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया: सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले फुटबॉलर बने, 109 गोल करने वाले ईरान के अली देई को पीछे छोड़ा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

  • Hindi News
  • Sports
  • Cristiano Ronaldo Breaks Men’s International Scoring Record; World Cup Qualifiers Portugal Beat Ireland 2 1 Surpasses Ali Dei’s Record Of 109 International Goals

यूरोप12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दुनिया के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ियों में शामिल पुर्तगाल के क्रिस्टानो रोनाल्डो ने नया रिकॉर्ड बनाया है। वे इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ईरान के अली देई के 109 गोल से आगे हो गए हैं। उनका इंटरनेशनल गोल 111 हो गया है। वहीं वर्तमान में खेल रहे कोई भी अन्य इंटरनेशनल फुटबॉलर 100 के आंकड़ें तक भी नहीं पहुंच पाया है।

ये रिकॉर्ड रोनाल्डो ने वर्ल्ड क्वॉलिफायर में आयरलैंड के खिलाफ बनाया है। इस मैच में पुर्तगाल ने आयरलैंड को 2-1 से हराया।

दोनों गोल हेड से किए
आयरलैंड के खिलाफ खेले गए वर्ल्डकप क्वॉलिफायर में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दोनों गोल हेड से किए और मैच में 88 मिनट तक आयरलैंड से पीछे रहने वाली पुर्तगाल टीम को जीत दिलाई। मैच के 45 वें मिनट में आयरलैंड के जॉन ईगन ने पहला गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। उसके मैच के 89 वें मिनट में रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए पहला गोल कर स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया। वहीं इंजरी टाइम में उन्होंने दूसरा गोल कर टीम को 2-1 से जीत दिलाई।

यूरो कप में भी सबसे अधिक गोल करने का रिकॉर्ड रोनाल्डो के नाम
36 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो महीने पहले यूरो कप 2020 में सबसे अधिक गोल करने के अली देई के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। वे यूरो कप में ओवरऑल सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं। इस मामले में उन्होंने फ्रांस के पूर्व फुटबॉलर माइकल प्लातिनी का रिकॉर्ड तोड़ा था।प्लातिनी के 9 गोल हैं। रोनाल्डो ने 2004 यूरो कप में पुर्तगाल के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने इसी टूर्नामेंट में अपने डेब्यू गोल भी दागा था। तब से लेकर अब तक वे 5 यूरो कप 14 गोल कर चुके हैं।

सबसे अधिक गोल क्वॉलिफायर में किए
रोनाल्डो ने सबसे ज्यादा इंटनेशनल गोल वर्ल्डकप क्वॉलिफायर में किए हैं। उन्होंने 33 गोल किए हैं। उसके बाद यूरोपियन चैंपियनशिप के क्वॉलिफायर में किए हैं। उन्होंने 31 गोल किए हैं। इनके अलावा इंटरनेशनल फ्रेंडली में 19 गोल और वर्ल्डकप में 7 और यूएफए नेशंस लीग में 5 और कॉन्फेडरेशन कप में 2 गोल किए हैं।

मेसी 8 वें नंबर प
अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी आठवें नंबर पर हैं और रोनाल्डो से 35 गोल पीछे हैं। मेसी ने अब तक 151 मैच में 76 गोल कर चुके हैं। भारत के सुनील छेत्री 74 गोल के साथ 12वें नंबर पर हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More